फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लेकां पीएचसी में समय पर नहीं आता ड्यूटी पर स्टॉफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लेकां पीएचसी में समय पर नहीं मिलते डाक्टर
विज्ञापन

सिरसा। मल्लेकां पीएचसी में चिकित्सक और स्टाफ के सदस्य समय पर नहीं मिलते। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि पिछले काफी समय से विभाग के नहीं, अपने मनमाफिक ड्यूटी पर आते हैं।
गांव भुर्टवाला निवासी राजकुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वे पीएचसी मल्लेकां में किसी मरीज को दिखाने के लिए गए थे। जब पीएचसी में गए तो वहां कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। ड्यूटी डॉक्टर को फोन किया तो वह छुट्टी पर चल रहा था। वहीं जब अन्य स्टाफ बारे पूछा तो डॉक्टर का जवाब हैरान करने वाला था। डॉक्टर का कहना था कि सभी स्टाफ दस बजे उसे बताकर ही ड्यूटी पर आता है। राजकुमार का आरोप है कि यहां ओपीडी चिकित्सक नहीं, फील्ड में काम करने वाला कर्मचारी करता है। इतना ही नहीं स्लिप पर पहले ही दवाईयां लिखी होती है, केवल मरीज का नाम भरना होता है। शिकायतकर्ता राजकुमार का कहना है कि वे इस मामले को लेकर सोमवार को डीसी को शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला चिकित्सक ने हस्ताक्षर कर तीन कर्मचारियों के लिए लगाया अलग से रजिस्टर:
मल्लेकां पीएचसी में तैनात तीन कर्मचारियों के लिए अलग से रजिस्टर की सुविधा मुहैया करवा रखी है। ये तीनों कर्मचारी मनमाफिक हाजरी लगाते हैं। मल्लेकां पीएचसी में इस वक्त एक चिकित्सक, दो रेगुलर स्टाफ नर्स, 3 एनएचएम कर्मचारी, एक एएनएम व एक एमपीएचडब्ल्यू की नियुक्ति की गई है। इनमें से एक रेगुलर स्टाफ नर्स का तबादला हो चुका है।
।कोट्स:
मेरे नोटिस में इस प्रकार कोई मामला नहीं है। शिकायत आएगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. गोबिंद गुप्ता, सिविल सर्जन सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें