फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 1050 विद्यार्थियों ने दी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के तहत रविवार को शहर के चार अलग-अलग स्कूलों में जिले भर के 750 विद्यार्थियों ने प्रथम चरण की परीक्षा दी। परीक्षा का आयोजन दो सत्र में किया गया। मानसिक क्षमता परीक्षण संबंधी परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक व शैक्षिक योग्यता टेस्ट संबंधी परीक्षा सांय डेढ़ बजे से साढ़े 3 बजे तक करवाई गई। परीक्षा का रिजल्ट दो माह बाद घोषित किया जाएगा।
पहले लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार की ओर से दो सालों में 36 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी। वहीं दूसरे लेवल की परीक्षा मई 2019 में केंद्र सरकार की ओर से करवाई जाएगी। परीक्षा के निरीक्षण टीम के लिए तीन टीमें बनाई गई थी। पहली टीम में भिवानी बोर्ड से जगदीश श्योराण, अमन कुमार, दूसरी टीम में बोर्ड चेयरमैन की स्थानीय फ्लाइंग टीम से गुरदीप सिंह सैनी, विनोद कुमार व कृष्णा देवी तथा तीसरी टीम में डीईओ की ओर डीएसओ डॉ. मुकेश कुमार, नीरज पाहूजा शामिल थे।
विज्ञापन


शहर के इन स्कूलों में हुई परीक्षा
जिला शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा को लेकर 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाह सतनाम मार्ग सिरसा, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा व आरकेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू पार्क सिरसा शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रतिभा खोज परीक्षा शिक्षा विभाग का बेहतरीन प्रयास है। दो माह बाद परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को दो सालों में 36 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
- नीरज पाहूजा, नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें