फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन के धरने का आठवां दिन...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को ताला लगाकर विभिन्न मांगों को पूरा करवाने के लिए लघु सचिवालय परिसर में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन का धरना लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कई राजनीतिक संगठनों व संघों ने धरने का समर्थन किया। दोपहर बाद आंगनबाड़ी वर्करों ने लघु सचिवालय से बस स्टैंड तक पैदल रैली निकाली व विश्वकर्मा चौक पर आधे घंटे तक बरनाला रोड पर बैठ कर सरकार को कोसा।
प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। सोमवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स के धरने को सर्व कर्मचारी संघ व इनेलो, व स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया। पिछले सोमवार से आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत 1377 आंगनबाड़ी केंद्रों को ताला लगाकर 2300 कार्यकर्ता लगातार धरने पर बैठी हुई हैं। यूनियन का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को सरकार मान नहीं लेती तब तक धरना लगातार इसी प्रकार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन की जिला सचिव वीरो रानी का कहना है कि मंगलवार को हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगी जाएगी। वीरो रानी ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को तीसरे व चौथे दर्जे का सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए ऐसा न करने तक 18000 रुपये मानदेय दिया जाए। सहित कई मांगों व हकों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा है और हम हमारा हक लेकर ही रहेंगे। आठ दिन हो गए सरकार व प्रशासन कोई भी आवाज नहीं सुन रहा है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान मदन लाल खोथ ने कहा कि सरकार कर्मचारियों व कार्यकर्ताओं की मांगो को लेकर उदासीन है। सरकार को यूनियनों के आंदोलनों को गंभीरता से लेना चाहिए व बातचीत के जरिये उनकी मांगो का समाधान करना चाहिए। आधे घंटे तक दोपहर के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय परिसर से बस स्टैंड तक रैली निकाली व इस दौरान बस स्टैंड के पास विश्वकर्मा चौक पर करीब धरना दिया व सिरसा बरनाला रोड को जाम रखा। इस मौके रत्नेश, आंगनबाड़ी यूनियन सिरसा ब्लॉक प्रधान शकुंतला, ऐलनाबाद से प्रमिला, चोपटा से माया रानी, रानियां से प्रेमा, डबवाली से महिंद्र कौर सहित हजारों कार्यकर्ता धरने पर डटीं रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें