ऐलनाबाद। गांव बेहरवाला खुर्द में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल बच्ची के ब्यान पर पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बच्ची खुशी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह दूसरी कक्षा में पढ़ती है और रोजाना की तरह 27 अगस्त को उसके पापा अपने मोटरसाइकिल पर उन्हें स्कूल के गेट के आगे उतारने के बाद वापिस चले गए इसके बाद मेरी छोटी बहन दुकान से सामान लाने चली गई इतने में ही गांव के निशा व सेठी वहां और मार देने की बात कहकर मुंह पर थप्पड़ मारा। इससे वह जमीन पर गिर गई और आंख व हाथ पर चोटें आईं। इसके बाद उसे उपमंडल नागरिक अस्पताल ऐलनाबाद में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरसा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के बयान के आधार पर एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और अभी मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।