फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिला अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

Mon, 02 Mar 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्णकार संघ चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। स्वर्णकार समाज के जिला प्रधान का चुनाव 8 मार्च को सोनी धर्मशाला में होगा।
चुनाव कमेटी के वाइस चेयरमैन सुखविंद्र सोनी व पूर्व तहसील प्रधान व सदस्य चुनाव कमेटी लीलाधर सोनी ने संयुक्त रूप से बताया कि जिला प्रधान पद के लिए अब तक सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। सज्जन सोनी सिरसा, विजय सोनी ऐलनाबाद, राजेश सोनी सिरसा, दीपक छापरवाल माधोसिंघाना, अमर सिंह भामा चोपटा, दीपक सोनी बूटन सिरसा व राहुल सोनी ऐलनाबाद ने चुनाव कमेटी को जिला अध्यक्ष के लिए 21,000 रुपये की राशि सहित नामांकन दाखिल किए। इसमें से विजय सोनी ऐलनाबाद ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
विज्ञापन

सुखविंद्र ने बताया कि सोमवार को जिला प्रधान पद के लिए आए सभी नामांकन पत्रों की जिला चुनाव कमेटी जांच करेगी। इसके पश्चात सभी 36 डेलीगेट सदस्यों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 8 मार्च को पहले सभी 6 उम्मीदवारों में से पूरा समाज सर्वसम्मति से प्रयास करेगा। यदि सर्वसम्मति नहीं बनती है तो बेगू रोड स्थित सोनी धर्मशाला में जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें