फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीआईए ने 6 आरोपियों को हेरोइन के साथ दबोचा

Sun, 15 Nov 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

ओढ़ां। सीआईए स्टाफ सिरसा ने दो अलग-अलग कार्रवाई में दो युवकों जसवंत सिंह और गुरलाल सिंह को हेरोइन के साथ काबू किया है। इन मामलों में कुल छह लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 17.57 ग्राम हेरोइन जब्त की है।
पीएसआई विजय सिंह ने बताया कि पुलिस रघुआना से बड़ागुढ़ा की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक पैदल युवक ने पुलिस को देखकर कोई वस्तु फेंकी। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की। आरोपी ने अपनी पहचान रघुआना निवासी जसवंत सिंह के रूप में बताई।
विज्ञापन

उसने बताया कि उसके पास हेरोइन थी जिसे उसने सड़क किनारे फेंक दिया था। जसवंत ने यह नशीला पदार्थ रघुआना निवासी जगसीर सिंह और हरप्रीत से लेना स्वीकार किया। बड़ागुढ़ा थाना में इन तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई में भी हेरोइन जब्त
सीआईए ने गांव आनंदगढ़ के निकट भी एक व्यक्ति को पकड़ा। उसके पास से 7.19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान रघुआना निवासी गुरलाल सिंह के रूप में हुई। बड़ागुढ़ा पुलिस ने गुरलाल सिंह और उसके सप्लायर गुरप्रीत उर्फ गोपी व बलकौर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ये दोनों भी रघुआना के निवासी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें