सिरसा। एसपी विक्रांत भूषण के निर्देशानुसार में वर्ष 2024 में जिले में शराब तस्करों और खुर्दा संचालकों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। अभियान के तहत जिला पुलिस ने कुल 590 अभियोग दर्ज किए है। शराब तस्करी में संलिप्त 632 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जे से 12,290 बोतल अंग्रेजी शराब, 10,945 बोतल देसी शराब, 3,148 बोतल अवैध शराब, 245 बोतल बियर और 27,440 लीटर लाहन बरामद की गई है। एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि जुआ और सट्टा खाई वाली करने के आरोप में 174 अभियोग दर्ज कर 329 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के कब्जे से 31.97 लाख रुपये की जुआ और सट्टा राशि बरामद की गई है।
मादक पदार्थ बेचने वालों की सूचना देने की अपील
एसपी विक्रांत ने बताया कि ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और आमजन के सहयोग से जिले के 148 गांव, शहर सिरसा और ऐलनाबाद के 10 वार्ड नशामुक्त हो चुके हैं। एसपी ने आमजन से भी आह्वान किया कि मादक पदार्थ बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने की पहचान गुप्त रखी जाएगी। आरोपियों पर कार्रवाई होने से अपराध भी नियंत्रित हो सकेगा।