फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशा कर रहे तीन युवकों से 5.52 ग्राम हेरोइन बरामद, सभी गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने गांव जमाल क्षेत्र में तीन युवकों को 5.52 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजा राम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान सतपाल सिंह, विकास निवासी जमाल व विकास निवासी गांव ढुकड़ा जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि नाथूसरी चोपटा थाना की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव जमाल क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव जमाल चौक की तरफ जा रही थी तो चौक के पास बनी चौपाल की दीवार की आड़ में तीन युवक बैठे हुए थे। शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने उक्त तीनों लड़कों के पास पहुंचकर देखा तो एक युवक अपने हाथ में सिल्वर रंग की पन्नी लिए हुए बैठा था। वहीं, दूसरा युवक लाइटर से पन्नी के नीचे आग जला रहा था। तीसरे युवक ने एक नोट की गोल पाइप बना कर मुंह से धुंआ खींच रहा था। युवकों ने जैसे ही पुलिस को सामने पाया तो भागने का प्रयास किया। पुलिस ने सभी को मौके पर ही काबू कर लिया। जब युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 5.52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ नाथूसरी चोपटा थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें