55 kg polythene bag recovered from 9 shops rs 31500 fine
- फोटो : Sirsa
नगर परिषद की सेनेटरी शाखा ने सोमवार को चोपड़ा वाली गली व जनता भवन रोड पर दुकानों व रेहड़ियों पर पॉलिथीन कैरी बेग चेक किए। चेकिंग क़े दौरान जिन दुकानों पर पॉलिथीन कैरी बैग मिले उन 9 दुकानों के चालान काटे गए। चेकिंग टीम में मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई, सफाई निरीक्षक जोगिंदर, बलवंत राहुल व दरोगा आदि थे। जिनसे नौ दुकानदारों से 55 किलोग्राम पॉलिथीन कैरी बैग प्राप्त किया और उन पर 31500 रुपये का जुर्माना किया। बालाजी पैकिंग स्टोर से लगभग 50 किलोग्राम पॉलिथीन कैरी बैग प्राप्त किया व 25000 रुपये जुर्माना किया गया। वहीं जनता भवन रोड व सर्कुलर रोड पर जनता अस्पताल व गर्ग अस्पताल का वेस्ट चेक किया तो अस्पताल के वेस्ट में बायो मेडिकल वेस्ट मिला हुआ था। दोनों अस्पतालों ने न ही अलग अलग डस्टबिन रखे हुए थे। इसलिए उन दो अस्पतालों को नोटिस दिये गए। साथ ही प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को इसकी सूचना दे दी गई। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि दोनों अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड करेगा, इसलिए उन्हें सूचना दे दी गई।