फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बुनियाद परीक्षा के लिए 5482 विद्यार्थियों ने किया आवेदन, प्रदेशभर में सबसे ज्यादा

Tue, 30 Jan 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मिशन बुनियाद के तहत आवेदन करने में सिरसा पहले नंबर पर है। जिले से 5482 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं। विद्यार्थियों की मिशन बुनियाद की परीक्षा 2 फरवरी को होगी।
मिशन बुनियाद के लिए शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा केंद्रों की सूची भी विभाग ने जारी कर दी है। परीक्षा के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए है। इसमें कुल 5482 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का आयोजन सुबह साढ़े 11 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा से 60 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। अब तक 3264 विद्यार्थियों ने वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा खंड के विद्यार्थियों का आवेदन
खंड, आवेदन
- बडागुढ़ा, 795
- डबवाली, 834
- ऐलनाबाद, 682
- चोपटा, 817
- ओढां, 446
- रानियां, 720
- सिरसा, 1188


जिले में बनाए परीक्षा केंद्र
खंड, स्कूल का नाम, विद्यार्थी संख्या
- बडागुढ़ा, राजकीय मॉडल सीसे स्कूल बप्पां, 415
- बडागुढ़ा, पीएमश्री राजकीय सीसे स्कूल बडागुढ़ा, 403
- डबवाली, राजकीय कन्या सीसे स्कूल, 387
- डबवाली, राजकीय मॉडल संस्कृति सीसे स्कूल, 465
- ऐलनाबाद, राजकीय कन्या सीसे स्कूल, 395
- ऐलनाबाद, राजकीय मॉडल सीसे स्कूल, 315
- चोपटा, आरोही माॅडल सीसे स्कूल नाथूसरी कलां, 345
- चोपटा, राजकीय मॉडल सीसे स्कूल चोपटा, 493
- ओढां, राजकीय मॉडल सीसे स्कूल कालांवाली, 460
- रानियां, राजकीय कन्या सीसे स्कूल, 315
- रानियां, राजकीय मॉडल सीसे स्कूल, 430
- सिरसा, राजकीय कन्या सीसे स्कूल मेला ग्राउंड, 322
- सिरसा, राजकीय मॉडल सीसे स्कूल अनाज मंडी, 565
- सिरसा, राजकीय सीसे स्कूल खैरपुर, 321


प्रदेशभर में विद्यार्थियों के आवदेन
जिला, आवेदन
- अंबाला, 4153
- भिवानी, 3428
- चरखी दादरी, 1775
- फतेहाबाद, 3433
- हिसार, 4102
- झज्जर, 1699
- जींद, 4160
- कैथल, 4800
- करनाल, 3610
- रेवाड़ी, 2394
- रोहतक, 1802
- सिरसा, 5482
- सोनीपत, 3355

वर्जन
मिशन बुनियाद की परीक्षा का आयोजन जिले में 2 फरवरी को किया जाएगा। जिले के 5482 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस बार आवेदन करने में सिरसा जिला हरियाणा पर पहले स्थान पर रहा है। - डॉ. मुकेश कुमार, नोडल अधिकारी मिशन बुनियाद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें