तैराकी का ट्रायल देते खिलाड़ी और मौजूद अधिकारी।
सिरसा। जिले में खेल विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित किए गए तीन दिवसीय खेल महाकुंभ ट्रायल का सोमवार को समापन हो गया। ट्रायल में जिले के 1700 खिलाड़ियाें ने भाग लिया। इनमें से खेल विभाग की ओर से 541 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
अंतिम दिन खेल विभाग की ओर से शहीद भगत सिंह स्टेडियम, द सिरसा स्कूल, चौधरी दलबीर सिंह स्टेडियम, गिलापूल, बीएम शूटिंग रेंज में खेलों के ट्रायल लिए गए। इनमें कबड्डी, तैराकी, रोईंग, जिम्नास्टिक, हॉकी, साइकिलिंग, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, जूडाे, बैडमिंटन व अन्य खेलों के ट्रायल लिए गए। यह खेल ट्रायल खेल विभाग व शिक्षा विभाग के सहयोग से करवाए गए। खेल महाकुंभ ट्रायल में महिला खिलाड़ियों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। लेकिन बीते वर्ष के मुकाबले गर्मी के मौसम के चलते इस बार खेल महाकुंभ ट्रायल में 30 फीसदी खिलाड़ी ट्रायल देने नहीं पहुंचे। वहीं कुछ खिलाड़ी स्कूलों में चल रही छुटि्टयों के कारण घूमने के लिए चले गए।
खेलों में इन महिला और पुरुष खिलाड़ियों का हुआ चयन
आर्चरी-16
बॉक्सिंग-20
कबड्डी -24
एथलीट -36
बैडमिंटन -8
बास्केटबॉल -24
फुटबाल -36
जिम्नास्टिक -16
हॉकी -36
जूडो12
टेनिस 24
कुश्ती 10
भारोत्तोलन 30
वॉलीबाल 11
हैंडबाल24
टाई-नो-डू-32
साइकिलिंग 12
क्याकिंग ओर क्नोइंग 0
फैंसिंग रोइंग18
शूटिंग16
तैराकी32
टेबल टेनिस 8
क्रिकेट -30
खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों को हर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। हर छोटी से छोटी समस्या का समाधान उन्होंने खुद करवाया है, ताकि किसी खिलाड़ी को ट्रायल देने में परेशानी न आए। इन ट्रायल में 1700 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिनमें से विभिन्न खेलों में 541 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। गर्मी के कारण इस बार खिलाड़ी कुछ कम आए है। शिक्षा विभाग के सहयोग से ट्रायल प्रक्रिया को आसानी से करवाया जा सका।
- सुरेंद्रजीत सिंह, जिला खेल अधिकारी सिरसा।