स्वर्ण पदक जीतकर सिरसा पहुंची बेटियों का हुआ सम्मान
सिरसा। मलेशिया में चार देशों मलेशिया, श्रीलंका, सिंगापुर, भारत के बीच में हुई चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट अंडर-19 में गांव बरूवाली प्रथम की तीन बेटियों रेणू बाला, कमल, प्रियंका ने स्वर्ण पदक जीते हैं। पदक जीतकर सिरसा लौटी तीनों बेटियों का कालांवाली हलके की कांग्रेस कमेटी की ओर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञानी करनैल सिंह बलजोत ने सम्मानित किया। ज्ञानी करनैल सिंह बलजोत ने कहा कि उपरोक्त विजेता बेटियों ने मलेशिया में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कबड्डी अंडर 19 में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इन बेटियों की जीत में आशीष कुमार कोच का भी मार्गदर्शन रहा। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार, देव कंबोज, वेदप्रकाश गाबा, सुखपाल भोला, बोहड़ सिंह, विरेंद्र सिंह, पंच अमन बादल, पंच जंट सिंह, पंच प्रेम, राकेश मेहता, नंबरदार जोरा सिंह, राजा सिंह पंच भी मौजूद रहे।