फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर चलाया जागरूक्ता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के लक्षण और उससे बचाव की जानकारी दी
विज्ञापन

डबवाली
स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर एमपीएचडब्ल्यू अमरजीत ने बच्चों को डेंगू के लक्षण और उससे बचाव के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोग अपने घर के आसपास पानी न जमा रहने दें क्योंकि खड़े हुए पानी में ही मच्छर पनपता है। इसके अलावा मच्छर कूलर, गमलों, सजावटी फव्वारों, तालाबों व खुले में रखे पानी के कटोरों में भी पनपते हैं। बचाव के लिए खिड़की, दरवाजों पर जाली का प्रयोग करना चाहिए। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। इसलिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें। ठहरे हुए पानी में तेल का छिड़काव करें। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए जनसाधारण को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि एसएमओ डॉ. एमके भादू के निर्देशानुसार ये जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रिंसिपल अमीर सिंह, संतोष भटेजा, कमलजीत शर्मा, सत्यपाल जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें