फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खदान का ठेका दिलाने के लिए 50 लाख की ठगी

Sat, 31 Oct 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। खदान का ठेका दिलाने और जल्द मोटा मुनाफा मिलने का झांसा देकर एक डॉक्टर से 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी ने सात साल तक ठेका व साझेदारी का झांसा दिया।
हिसार रोड निवासी डॉ. गुलाब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में कुलवंत सिंह डोल नामक व्यक्ति उनके पास आया था। कुलवंत सिंह के साथ सिरसा निवासी महाबीर गोदारा भी मौजूद था।
विज्ञापन

आरोपी ने पहले ही उनके बेटे अभिषेक को विश्वास में ले लिया था। कुलवंत सिंह ने डॉ. गुलाब सिंह को खदान का ठेका दिलाने का प्रस्ताव दिया। उसने शुरुआती रकम खर्च करने पर जल्द अच्छा लाभ मिलने का झांसा दिया।
विज्ञापन

डॉ. गुलाब सिंह ने अपनी पत्नी सुमन गुलाब के बैंक खाते से बेटे अभिषेक के खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए। इसके बाद कुलवंत सिंह द्वारा बताए गए खातों में आरटीजीएस से रकम भेजी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें