सिरसा। जिला की मंडियोंं में सरसों की खरीद जारी रही। वहीं जिले भर में सरसाें की 48,030 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। अब तक जिले में 1,35,730 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। मंडी में सरसों के उठान की बात करें तो अब तक लगभग 50 हजार बोरियों का उठान किया जा चुका है। हालांकि दोपहर बाद बादलवाई होने के कारण मंडी में किसानों के चेहरे पर चिंता देखने को मिली।
बादलवाई के कारण आढ़तियों व किसानों ने अपनी फसलों को शेड के नीचे लगा दिया। बता दें कि बुधवार को सिरसा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और बादल छा गए।
-
जिले के खरीद केंद्रों में इस प्रकार हुई सरसों की खरीद
1. बड़ागुढ़ा मंडी में 800 क्विंटल
2. डबवाली में 2950 क्विंटल
3. डिंग में 3900 क्विंटल
4 . ऐलनाबाद मंडी में 3500 क्विंटल
5- कालांवाली में 2250 क्विंटल सरसों
6- खारिया मंडी में 4500 क्विंटल
7- कालूआना मंडी में 2290 क्विंटल
8 - कागदाना में 1500 क्विंटल
9 - चोपटा मंडी में 11 हजार क्विंटल सरसों
10- ओढ़ा मंडी में 4570 क्विंटल
11- रिसालिया खेड़ा मंडी में 2500 क्विंटल
12- सिरसा मंडी में 9070 क्विंटल