फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिंग मंडी में 48 हजार क्विंटल धान की खरीद, उठान केवल 3100 क्विंटल

Sun, 01 Nov 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
भावदीन मंडी में 20 हजार क्विंटल धान खरीदा, 13,335 क्विंटल का हो चुका उठान
विज्ञापन

फोटो 32

संवाद न्यूज़ एजेंसी

डिंग मंडी। डिंग और भावदीन अनाज मंडियों में धान की आवक, खरीद और उठान का कार्य लगातार जारी है। किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। हालांकि, डिंग मंडी में खरीद के मुकाबले उठान की गति काफी धीमी है।
डिंग अनाज मंडी में अब तक 50,541 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई है। इसमें से 48,199 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। इसके मुकाबले केवल 3,100 क्विंटल धान की ही उठान की गई है। आवक के लगभग बराबर खरीद होने के बावजूद उठान कम है।
विज्ञापन

इससे खरीदी गई फसल का बड़ा हिस्सा मंडी में ही पड़ा है। वहीं, भावदीन अनाज मंडी में 37,660 क्विंटल धान की आवक हुई है। यहां 20,049 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। भावदीन में 13,335 क्विंटल धान की उठान भी हो चुकी है जो अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति है।
विज्ञापन

किसानों की उम्मीदें
उठान में तेजी लाना आवश्यक है ताकि मंडी में जगह की कमी न हो। इससे किसानों को अपनी फसल उतारने में परेशानी नहीं होगी। धान का सीजन जारी रहने से आने वाले दिनों में मंडियों में आवक और बढ़ने की संभावना है। किसानों को उम्मीद है कि खरीद एजेंसियां समय पर फसल की खरीद सुनिश्चित करेंगी। वे उठान की गति भी तेज करेंगी जिससे मंडियों में जाम की स्थिति नहीं बनेगी और किसानों को उपज बेचने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें