फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाइक सवार युवक से मिली 46.65 ग्राम हेरोइन

Tue, 20 Oct 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गांव करीवाला क्षेत्र में बाइक सवार युवक 46.65 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन



एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए पुलिस की एक टीम रविवार को गांव करीवाला क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक ने अचानक बाइक वापस मोड़ ली और मौके से भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 46.65 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी जसपाल उर्फ पाला गांव करीवाला सिरसा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें