फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चौटाला में 45 घरों में मारे छापा, ढाबे, होटल व मेडिकल भी जांचे

Sun, 07 May 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सर्च अभियान के दौरान गांव चौटाला के घर में जांच करती पुलिस टीम। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव चौटाला में पुलिस की सात टीमों ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नशे में संलिप्त 45 लोगों के घरों पर छापा कार्रवाई की। गांव के साथ लगती ढ़ाणियों, ढाबों व मेडिकलों पर भी जांच की। इस दौरान पुलिस के हाथ कोई भी संदिग्ध वस्तु व अपराधी नहीं लगा।
सदर डबवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में रविवार को पुलिस टीमें फील्ड में उतरीं। गांव चौटाला में मादक पदार्थ अधिनियम तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के घरों पर दबिश देकर सर्च अभियान चलाया गया। अभियान में सदर डबवाली थाना पुलिस के अलावा, चौटाला पुलिस चौकी, सीआईए डबवाली, एंटी नारकोटिक्स सेल डबवाली तथा एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ डबवाली की पुलिस शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबवाली सदर थाना के प्रभारी उपनिरीक्षक देवीलाल ने बताया कि अभियान के दौरान 45 घरों की तलाशी ली गई है। गांव में तथा आसपास क्षेत्र में चलाए अभियान के दौरान वहां के मेडिकल स्टोर भी चेक किए गए। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर किसी भी दवा-विक्रेता ने नशीली प्रतिबंधित दवा बेचने का कार्य किया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान गांव के लोगों से आह्वान किया की कि अगर कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार के नशे के कारोबार में शामिल है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। थाना प्रभारी देवीलाल ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना के नेतृत्व में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की संपूर्ण सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें