फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रेन में विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 437 पर लगाया जुर्माना और 116 को आरक्षित कोचों से पकड़ा

Wed, 19 Jun 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रियों की टिकट चैक करते हुए अ​​धिकारी।
विज्ञापन
सिरसा। रेलवे विभाग की ओर से बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों और आरक्षित कोचों में बिना अनुमति प्रवेश करने वाले लोगों के खिलाफ 21 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पांचवें दिन चेकिंग में बिना टिकट अथवा अनधिकृत टिकट के साथ यात्रा करते एवं सीमा से अधिक सामान के साथ यात्रा करते कुल 437 मामले सामने आए। जिनसे 1 लाख 76 हजार 540 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त आरक्षित कोचों से 116 अनाधिकृत व्यक्तियों को उतारा गया।
विज्ञापन

बता दें कि अभियान के पांचवें दिन ट्रेनों में चेकिंग के दौरान 437 व्यक्तियों से 1 लाख 76 हजार 540 रुपये जुर्माना एवं अतिरिक्त किराये के रूप में राशि वसूली गई। इस विशेष अभियान में टिकट चेकिंग के 22 और आरपीएफ के 4 स्टाफ सम्मिलित रहे। जिन्होंने मंडल के बीकानेर-सूरतगढ़- हनुमानगढ़- बठिंडा तथा बठिंडा- सिरसा -भिवानी एवं हिसार -चूरू -बीकानेर के साथ लालगढ़- फलौदी -लालगढ़ रेलमार्गों पर 22 ट्रेनों में टिकट चेकिंग की।
इस विशेष अभियान के साथ-साथ मंडल के अन्य ट्रेनों और स्टेशनों में की गई सामान्य चेकिंग से भी 301 प्रकरणों में 159420 रुपये की आय हुई। इस तरह एक दिन में मंडल को 738 मामलों से टिकट चेकिंग में कुल 3,35,960 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें