फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नगर परिषद ने बाजारों से हटाया अतिक्रमण, लगाया जुर्माना

Wed, 19 Jun 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर के मीना बाजार में से अतिक्रमण हटाते हुए नगर परिषद के कर्मी।
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद प्रशासन ने मंगलवार को युद्धस्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसको लेकर पहले ही नगर परिषद के अधिकारी लोगों को जागरूक कर चुके थे। वहीं सामान वापस लेने के लिए आने वाले लोगों से नगर परिषद प्रशासन की ओर से जुर्माना वसूला गया और उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण करते हुए पाए जाते हैं तो उनका सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार चार हजार रुपये जुर्माना किया गया है। सीएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि नगर परिषद की ओर से कई बार अभियान चलाकर दुकानदारों, रेहड़ी फडी वालों को समझाया गया लेकिन दुकानदार व रेहड़ी फडी वाले मानते नहीं है। इसलिए अब निरंतर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
-


यहां पर चलाया अभियान
- सरकूलर रोड
- गीता भवन वाली गली

- पालिका बाजार
- जनता भवन रोड

- सागवान चौक
- हिसारिया बाजार
- रोडी बाजार
- मीना बाजार
-

अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। सामान सड़कों पर लगाकर अतिक्रमण करने वालों को जुर्माना किया जाएगा। लोगों से अपील है कि बाजारों में अतिक्रमण न करें। -अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें