फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीआरएम योजना के तहत 421 किसानों का कृषि यंत्रों के लिए ड्रॉ से चयन

Wed, 19 Aug 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। सीआरएम योजना के तहत कृ​षि उपकरणों का ड्रा निकालते हुए। विभाग
विज्ञापन
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने लघु सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित किया
विज्ञापन

फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने बुधवार को लघु सचिवालय में ड्रॉ निकाला। यह ड्रॉ फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत कृषि यंत्रों के लिए था। वर्ष 2026-27 के लिए पात्र किसानों का चयन किया गया।
प्रक्रिया की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी राजेंद्र कुमार ने की। इसमें कृषि उप निदेशक विनोद फोगाट सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। जिले में 2,995 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार ने बताया कि सुपर सीडर के लिए 295 किसान चुने गए। स्ट्रॉ बेलर के लिए 126 पात्र किसानों का चयन हुआ। कुल 421 किसानों का चयन ड्रॉ के माध्यम से किया गया। अनुसूचित जाति वर्ग के सभी 64 आवेदकों को भी अनुमोदित किया गया है।
विज्ञापन

विभाग ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के बाद 30 प्रतिशत अतिरिक्त आवेदक प्रतीक्षा सूची में रहेंगे। विनोद फोगाट ने चयनित किसानों को भौतिक सत्यापन और दस्तावेज अपलोड करने की जानकारी दी। नियमानुसार अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
विभाग ने किसानों से नियमों की जानकारी लेकर ही खरीदारी की अपील की। योजना का उद्देश्य फसल अवशेष प्रबंधन और पराली जलाने की समस्या कम करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें