कालांवाली। रेवाड़ी से फाजिल्का जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में बुधवार को बड़ागुढ़ा-कालांवाली के बीच नारकोटिक्स सेल हिसार डिविजन की टीम ने चेकिंग के दौरान लावारिस हालत में 4 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। जीआरपी हिसार डिविजन के प्रभारी भूप सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत ट्रेनों में विशेष चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान एक लावारिस बैग मिला जिसे खोलने पर उसमें डोडा पोस्त पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही इसे कब्जे में लेकर सिरसा जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एएसआई विष्णु, एसआई भीम चंद, कैलाश चंद और संदीप कुमार की टीम ने ट्रेन की जांच की। संवाद