फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरे का ऑडिट करने ही पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरे का ऑडिट करने पहुंची दस सदस्यीय टीम, कागजात जुटाए
विज्ञापन

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के खातों का ऑडिट करने के लिए बुधवार को दिल्ली की एक फर्म की करीब दस सदस्यीय टीम सिरसा पहुंची। इस फर्म को ऑडिट करने के लिए आयकर विभाग ने हायर किया हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दस सदस्यीय टीम नरेश अग्रवाल की अगुवाई में सुबह पहले डेरा सच्चा सौदा के एडम ब्लॉक में पहुंची। उसके बाद टीम ने डेरा प्रबंधन के कुछ लोगों को लेकर स्कूल, कॉलेज और अस्पताल में पहुंच कर ऑडिट के लिए कागजात जुटाए। इसके बाद टीम ने कशिश रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया। टीम ने कई घंटे अपनी सर्च जारी रखी। टीम सुबह 11 बजे सिरसा डेरे में पहुंची और शाम तक ऑडिट की प्रक्रिया जारी थी। टीम के साथ सिरसा पुलिस के करीब 15 पुलिस कर्मचारी भी सुरक्षा के लिए थे। बता दे कि डेरा प्रमुख राम रहीम इंसा को दुष्कर्म के केस में सजा होने के बाद सिरसा और पंचकूला में हुई हिंसा के बाद डेरे के सभी खाते सीज किए हुए है। डेरा प्रबंधन ने खाते खुलवाने के हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की हुई है। यह मामला अभी विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें