फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांडवेज की बसों में फर्जी पास सहित पकड़े गए विद्यार्थियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसों में फर्जी पास सहित पकड़े विद्यार्थियों पर दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन

सिरसा। रोडवेज की बसों में फर्जी पास से यात्रा करने वाले विद्यार्थियों की अब खैर नहीं। अगर कोई ऐसा विद्यार्थी बस में यात्रा करते पकड़ा गया तो रोडवेज विभाग उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगा। जीएम केआर कौशल ने वीरवार को इस संबंध में यातायात प्रबंधक व फ्लाइंग इंचार्ज को निर्देश जारी कर दिया।
बसों की चेकिंग के दौरान कुछ समय पहले फ्लाइंग टीम ने पांच विद्यार्थियों को फर्जी बस पास के साथ पकड़ा था। जीएम के समक्ष जब ये मामला पहुंचा तो उक्त विद्यार्थियों पर दस-दस हजार का जुर्माना किया गया और भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई। फ्लाइंग विभाग ने मामले की जांच की तो पता चला कि जिले में सैकड़ों विद्यार्थी फर्जी बस पास के जरिये रोडवेज की बसों में रोजाना सफर करते हैं। फ्लाइंग इंचार्ज की रिपोर्ट देखने के बाद जीएम ने अब फर्जी बस पास वाले विद्यार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

निशुल्क यात्रा का नहीं प्रावधान
रोडवेज की बसों में छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क यात्रा का कोई प्रावधान नहीं है। छात्र-छात्राओं के पास स्कूल व कॉलेज से जारी प्रमाणित बस पास है तो उन्हें यात्रा करने का अधिकार है। कुछ दिनों पहले सिरसा से कंवरपुरा के लिए रवाना हुई रोडवेज की एक बस में गांव ताजिया के पास फ्लाइंग टीम ने चेकिंग की। टीम ने छात्रों के बस पास चेक किए, तो एक छात्र का पास फर्जी होने की आशंका हुई। उक्त छात्र का पास टीम ने जब्त कर लिया। इसके अलावा गांव कुतियाना से सिरसा आने वाली बस में चेकिंग के दौरान भी एक फर्जी बस पास का मामला सामने आया।
विज्ञापन

कोट्स
रोडवेज की बस में यात्रा कर रहे जिस छात्र-छात्रा के पास फर्जी बस पास मिला उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे स्कूल व कॉलेज द्वारा जारी किया गया बस पास लेकर ही रोडवेज की बसों में यात्रा करें। यातायात प्रबंधक व फ्लाइंग इंचार्ज को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
केआर कौशल, जीएम सिरसा।
फोटो पांच : जीएम केआर कौशल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें