फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा की मंडियों में नहीं पहुंचा अभी तक गेहूं का एक भी दाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
जिले की मंडियों व खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक अभी शुरू नहीं हुई हैं। किसान सरसों की फसल मंडियों में सरकारी भाव में बेचने के लिए लेकर आ रहे हैं लेकिन सरकार के नियमों को पूरा न कर पाने के कारण निजी एजेंसियों को ही सरसों बेचने को मजबूर हैं। अब तक जिले में सरसों की खरीद 62700 क्विंटल की गई है। इसमें से सरकारी एजेंसी द्वारा मात्र 9400 क्विंटल की गई है जबकि निजी एजेंसियों द्वारा 53300 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है।
जिले की मंडियों व खरीद केंद्रों पर पांच-छह दिनों तक गेहूं के आने की कोई संभावना नहीं है। मार्केट कमेटी प्रबंधन तैयारियाें में जुटा हुआ है। जिले में 58 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर भारतीय खाद्य निगम, खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफैड व हरियाणा वेयर हाउसिंग के लिए गेहूं खरीद के दिन अलाट कर दिए गए हैं। खरीद केद्रों पर तिरपाल, कैरेट आदि की व्यवस्था आढ़तियों को करनी होगी। इस बार सिरसा जिले में तीन लाख 5 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की गई है। पैदावार भी बंपर होने की उम्मीद है। सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है।
विज्ञापन

सिरसा में बुधवार को खाद्य आपूर्ति विभाग, मंगलवार, वीरवार व शनिवार को हैफेड, शुक्रवार को भारतीय खाद्य निगम व सोमवार को हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन गेहूं की खरीद करेगा। सब यार्ड व अतिरिक्त अनाज मंडी कालांवाली में मंगलवार व वीरवार को खाद्य आपूर्ति विभाग, सोमवार व शुक्रवार को हैफैड व बुधवार व शनिवार को भारतीय खाद्य निगम खरीददारी करेंगे। खरीद केंद्र रोड़ी में मंलवार, वीरवार व शनिवार को हैफेड व सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को हरियाणा वेयर हाऊसिंग कारपोरेशन खरीद करेगा। अलीकां, भूर्टवाला, भावदीन, बप्पां, दड़बी, धोलपालिया, डिंग, डिंग मोड़, फग्गू, गोरीवाला गंगा, गुडिया खेड़ा, कागदाना, कमाल, करीवाला, कुरंगावाली, कुतियाना, कुताबढ़, ओढां, मोटा पन्नीवाला, पनिहारी, रिसालिया खेड़ा, रत्ता खेड़ा, रसूलपुर, शक्करमंदोरी, सिंघपुरा, सुचान कोटली, सुरतिया व थिराज में हैफेड एजेंसी सभी दिन खरीददारी करेगी। बड़ागुढ़ा में मंगलवार, वीरवार व शनिवार को हैफेड व सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन खरीददारी करेगा। झोरड़रोही में हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन में सभी दिन खरीददारी करेगा। बणी में सोमवार व शनिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग व मंगलवार, बुधवार, वीरवार व शुक्रवार को हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन खरीददारी करेगा। छता और चक्कां, देशुजोधा, हाबुआना, मल्लेकां, लोहगढ़, नाथूसरी चोपटा, पंजवाना में खाद्य आपूर्ति विभाग गेहूं की खरीददारी करेगा। साहुवाला, मलिक पुरा, कालवाना, घोड़ावाली में भारतीय खाद्य निगम खरीदेगा। सरकार ने गेहूं की खरीद को लेकर कई प्रकार के दिशा निर्देश जारी किए हैं। इनमें गेहूं साफ सुथरी व गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। उधर, ठेकेदारों को गेहूं के उठान के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बारदाना पूरा होना चाहिए। उठान की गति धीमी नहीं होनी चाहिए। करीब 10 अप्रैल के आसपास तक गेहूं मंडियों व खरीद केंद्रों पर आनी शुरू हो जाएगी।

बोले किसान
बेशक सरसों की सरकारी बोली पर खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन किसानों को सरसों में नमी ज्यादा होने के बारे में कहा जा रहा है। इससे सीधा पता चलता है कि सरकार उनकी फसल को या तो खरीदना ही नहीं चाहती। किसान को प्रति क्विंटल कम से कम 500 रुपये का घाटा हो रहा है। सरकार एक किसान से 25 क्विंटल सरसों की खरीद कर रही है, फसल ज्यादा है तो किसान क्या करें। किसान बाकी फसल को प्राईवेट एजेंसी को कम रेटों पर बेचने को मजबूर है। साथ ही सरकार ने नमी मात्रा को 8 प्रतिशत रखा है।
- मुकेश कुमार, किसान


सरसों बेचने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब सरसों को वापिस तो गांव में ले जा नहीं सकता। यहां सरसों बिखरी पड़ी है और खेतों में गेहूं की फसल भी पकने के कगार पर है। उसकी भी देखभाल करनी है। ऐसे में सरसों की फसल प्राईवेट एजेंसियों को बेचनी पड़ेगी। जो भी भाव मिलेगा वही लेना पड़ेगा। सरकार ने समर्थन मूल्य 4000 रुपये तो ठीक कर दिया। लेकिन 25 क्विंटल ही बेचने की शर्त ठीक नहीं है। इस बार सरसों की पैदावार ज्यादा हुई है तो 25 क्विंटल से ज्यादा सरसों को कहां बेचें। अब प्राईवेट एजेंसियों को 3510 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन

- किसान बिशना राम


गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है। अब तो गेहूं के मंडियों में आने का इंतजार है। सरसों की फसल की कुल खरीद 62700 क्विंटल हो चुकी है। इसमें से सरकारी एजेंसी द्वारा 9400 क्विंटल व प्राईवेट ऐजेंसियों द्वारा 53300 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। गेहूं की फसल मंडी मे आते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी। सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। जिले के कालांवाली मार्केट कमेटी में 14, डबवाली में 15, ऐलनाबाद में 03, सिरसा में 13, रानियां में 09 व डींग मार्केट कमेटी में पांच खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इन केेंद्रों पर भारतीय खाद्य निगम, खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड व हरियाणा वेयरहाउसिंग के लिए गेहूं खरीद के लिए सप्ताह के दिन निर्धारित कर दिए हैं। लेकिन अभी तक मंडियों में गेहूं आने में समय लगेगा तथा किसानों को आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए टीमें गठित की गई हैं। खरीद केंद्रों पर बिजली पानी आदि की व्यवस्था की जा रही है।
- डीपी भांभू जिला विपणन अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें