फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के तत्वावधान में सिरसा डिपो के कर्मचारियों ने सोमवार सुबह नौ बजे से 11 बजे तक रोष प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान रामकुमार चुरनियां, सुरजीत अरोड़ा, भीम सिंह, चंद्रशेखर धम्मी और कृष्ण कुमार भांभू ने संयुक्त रूप से की। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान आत्माराम सहारण और सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल खोथ ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला में प्राइवेट रूट की बसें जो कि ऐलनाबाद, रानियां-चंडीगढ़ (इंडो कनेडियन), गोरीवाला से सालासर व जयपुर, सिरसा से फतेहाबाद अवैध रूप से बस अड्डे से सवारियां उठा रही हैं, जबकि उनके पास स्टेट कैरिज परमिट नहीं है, जबकि इस बारे में अतिरिक्त उपायुक्त, आरटीए और रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन भी दिया जा चुका है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसी प्रकार प्राइवेट सोसायटी की बसों को सिरसा-रानियां-बणी मार्ग और सिरसा-रानियां-ऐलनाबाद मार्ग पर फेराें की संख्या बढ़ाकर चार से पांच अथवा छह तक बढ़ाने की साजिश चल रही है, जिसके चलते कर्मचारियाें में भारी रोष है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि उपरोक्त मामलों पर विभाग कार्यवाही नहीं करता तो तीन अप्रैल को कर्मचारियों द्वारा एक दिवसीय धरना दिया जाएगा और यदि फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई तो बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को अजीत सिंह, रामस्वरूप ढाका, शिवराज सिंह, सतेंद्र सिंह ठाकुर, चिमन लाल बणी, बाबूलाल, रामचंद्र, देवीलाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें