फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाल दिवस प्रतियोगिताओं में 400 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
सिरसा। प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति देते हुए बाल कलाकार। सूचना विभाग
विज्ञापन
सिरसा। बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन करीब 400 बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिताओं में रंगोली, लड़के व लड़कियों के फन गेम्स, एकल नृत्य, समूह नृत्य और एकल शास्त्रीय नृत्य के जरिए बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगराधीश अजय सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देती हैं। बच्चों की रुचि और क्षमता पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना जरूरी है।
जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार और सतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी पूनम नागपाल, आईना असीजा, अंशु और बाल भवन का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें