फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के खाते से निकाले 40 हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक उपभोक्ताओं से ठगी के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन शातिर लोग किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामले में साइबर ठगों ने एचडीएफसी बैंक को उपभोक्ता पुलिस कर्मी के खाते से 40 हजार रुपये कि तीन बार में निकासी कर ली। पुलिस को दी शिकायत में उपभोक्ता ट्रैफिक पुलिस में नियुक्त ईएसआई बलवान सिंह ने बताया कि उसका शहर के एचडीएफसी बैंक की मुख्य शाखा में खाता है। उसने बताया कि 28 सितंबर की शाम को उसके खाते से 40 हजार रुपये की निकासी तीन बार में एक बार पश्चिमी दिल्ली व दो बार रोहतक रोड, दिल्ली के एटीएम से कि गई। जब वह अपना खाता अपडेट करवाने के लिए बैंक में गया तो उसे इस बारे पता चला, जिसके बाद बैंक अधिकारियों से बात की। जांच अधिकारी एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपियों का सुराग लगाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें