फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, चार घायल

Wed, 04 Nov 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढ़ां। गांव ओढ़ां में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा कालांवाली कैंचियों के निकट बने ब्रेकर पर हुआ जिसमें कार सवार चार युवक घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स बठिंडा ले जाया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि चारों युवक गुरुग्राम से गंगानगर जा रहे थे। ओढां में हाईवे पर बने ब्रेकर पर पहुंचते ही चालक कार से संतुलन खो बैठा। तेज रफ्तार कार उछलकर कई पलटे खाकर सर्विस रोड पर खड़ी दो अन्य कारों से टकरा गई।
विज्ञापन

कार मालिक राजेश कुमार और सोनू ने बताया कि उनकी कारें घर के सामने खड़ी थीं। तेज धमाके की आवाज सुनकर वे बाहर आए तो उनकी कारें क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं।
कार सवारों में खेमचंद, आदेश निवासी अजमेर और नरेश कुमार निवासी तामसपुरा फतेहाबाद शामिल थे। ये चारों युवक चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए थे और किसी जरूरी कार्य के लिए निकले थे।
विज्ञापन

बताया गया कि ब्रेकर दिखाई न देने के कारण कार पलट गई। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना को इत्तेफाकिया मानते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें