फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आनंद सरोवर में आज से शुरू होगा ब्रह्माकुमारीज का चार दिवसीय कार्यक्रम

Fri, 20 Nov 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- देशभर के शिक्षक लेंगे प्रशिक्षण, 22 नवंबर को शिक्षाविदों का महासम्मेलन, शिक्षा में संस्कारों और नैतिक मूल्यों को शामिल करने पर होगी चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ब्रह्माकुमारीज हिसार रोड स्थित आनंद सरोवर में 21 से 24 नवंबर तक चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसका उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षक और शिक्षाविद शामिल होंगे।
21 से 23 नवंबर तक संस्थान से जुड़े शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगेगा। 22 नवंबर को सिरसा के शिक्षकों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों का महासम्मेलन होगा। ब्रह्माकुमारी बिंदु ने बताया कि शिक्षा का लक्ष्य केवल अच्छे अंक या रोजगार नहीं है।
विज्ञापन

बच्चों को अच्छा इन्सान बनाना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने नैतिक शिक्षा, संस्कार और चरित्र निर्माण पर ध्यान देने को समय की जरूरत बताया। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और आध्यात्मिक मूल्यों को शामिल करने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

महासम्मेलन के मुख्य अतिथि
22 नवंबर को सुबह 10 बजे महासम्मेलन का विषय आधुनिक युग में आध्यात्मिक मूल्यों द्वारा स्वर्णिम भारत की ओर रखा गया है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नॉर्थ रीजनल एग्जीक्यूटिव मेंबर सीताराम व्यास और चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय कुमार होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला और सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान विशिष्ट अतिथि होंगे। माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय से शिक्षा प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका ब्रह्माकुमारी सुमन भी विचार रखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें