सिरसा। ई क्षतिपूर्ति पोर्टल पर खरीफ फसलों के नुकसान का जिले के 325 गांवों के 35621 किसानों ने आवेदन किया है। सोमवार शाम पांच बजे तक 2.37 लाख एकड़ भूमि के नुकसान दर्ज किया गया अब किसानों की मांग पर प्रशासन ने आवेदन तिथि 17 सितंबर कर दी है।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि जिले किसान 17 सितंबर फसल नुकसान का ब्योरा दर्ज कर सकें। भारी बरसात और जलभराव के कारण जिला के किसानों को खरीफ फसलों को हुए नुकसान का विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा। किसानों से अपील है कि वे विवरण सही तरह से दर्ज करें।
-
95 प्रतिशत गांवों से किसानों ने किया आवेदन
सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले के 330 गांवों में 325 गांवों के किसानों ने ऑन लाइन ई क्षतिपूर्ति पर बारिश या बाढ़ से नुकसान को लेकर आवेदन किया है। इनमें मुख्य रूप से बरसात व सेम के एरिया के किसानों ने नरमा, कपास, ग्वार, बाजरा की फसलों को लेकर आवेदन किया है। वहीं, घग्गर से आई बाढ़ से मुख्य रूप से धान व नरमे की फसल को नुकसान देखने को मिला है। ऐसे में इन दो फसलों के किसानों ने मुख्य रूप से आवेदन किया है।