फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फूड प्रोसेसिंग इकाई पर उद्यान विभाग दे रहा 35 लाख तक का अनुदान

Sun, 19 Apr 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। उद्यान विभाग हरियाणा की ओर से किसानों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके तहत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर भी अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और कृषि उत्पादों का बेहतर मूल्य दिलाना है।

जिला उद्यान अधिकारी दीन मोहम्मद ने बताया कि योजना के अनुसार, मूल्य संवर्धन के लिए द्वितीयक प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर सरकार द्वारा 35 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा। प्रति इकाई लागत एक करोड़ रुपये निर्धारित की गई है जबकि अधिकतम 35 लाख रुपये प्रति परियोजना तक अनुदान की सीमा तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीन मोहम्मद ने कहा कि योजना किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन की ओर प्रेरित करेगी। इससे न केवल किसानों को अपने उत्पादों का बेहतर दाम मिलेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इससे राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और हरियाणा कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें