फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो दिन में बांटे डीएपी के 34,500 बैग, अब दो दिन बाद फिर होगा आवंटन

Mon, 18 Nov 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डीएपी को लेकर खरीद केंद्र के बाहर लाइनों में लगे किसान।
विज्ञापन
सिरसा। शनिवार को आई 34,500 बैग डीएपी का रविवार और सोमवार को वितरण किया गया। चार बैग प्रति किसान के हिसाब से खाद वितरित की। जिले में किसानों की डीएपी की मांग पूरी हो सके इसलिए पैक्स सोसायटियों से लेकर सरकारी खरीद केंद्रों पर डीएपी वितरण का कार्य किया जा रहा है। अब दो दिन बाद फिर से खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को नेहरु पार्क पहुंचे किसानों को 970 टोकन बांटे गए। दो दिनों में 9000 से 10000 किसानों को खाद का वितरण किया गया है। ऐसे में अब दो से तीन दिनों बाद ही डीएपी खाद का रैक आएगा। उससे पहले टीएसपी का रैक आएगा।

सिरसा का नेहरु पार्क हो या जिले की पैक्स सोसायाटियां सभी में अलसुबह खाद लेने के लिए किसान लाइनों में लगे नजर आते हैं। जब तक अधिकारी पहुंचते हैं, तब तक 500 से ज्यादा किसान लाइनों में लगे होते हैं। पिछले एक माह में कृषि विभाग 33,000 मीट्रिक टन डीएपी बांट चुका है।
विज्ञापन


ये हैं जिले के आंकड़े
कुल डीएपी की मांग - 41000 एमटी
आवंटित हुई है खाद - 33000 एमटी
सोमवार को सिरसा शहर में टोकन बांटे - 937
प्रति किसान को खाद मिली - 4 बैग
तीन बार खाद के लिए आ चुका हूं। आज टोकन मिला है और नंबर आया है। गेहूं की बिजाई का समय सिर पर है। आज उम्मीद है कि डीएपी मिलेगी और गेहूं की बिजाई हो पाएगी।
हरजीत सिंह , गांव भीमा।

डीएपी को लेकर सुबह पांच बजे आकर लाइन में लगा था। अधिकारियों से टोकन मिलने के बाद अब खरीद केंद्र की लाइन में लगे हैं। अब दोपहर तक डीएपी मिल जाएगी। इसकी उम्मीद है। - सुखबिंद्र सिंह, गांव भीमा।
विज्ञापन

-

हमारे पास डीएपी का स्टॉक खत्म हो चुका है। दो से तीन दिन बाद ही डीएपी का रैक आएगा। ऐसे में किसान संयम बनाकर रखें। -अमित शर्मा, एसडीओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें