फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने बैंक में जमा करवाए पकड़े गए 34.66 लाख

Thu, 08 Dec 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हिसार रोड स्थित होटल में तीन दिसंबर की रात को सीआईए की छापामारी के दौरान मिली 34.66 लाख की रकम को बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने सीज कर बैंक में जमा करवा दिया। आयकर विभाग की रोहतक से आई टीम में सहायक निदेशक दाताराम, इंस्पेक्टर उपदेश कुमार, दिनेश कुमार, अमित कुमार शामिल थे। इन अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पकड़ी गई पूरी रकम सीज कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करवा दी है। मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

सीआईए ने तीन दिसंबर की रात को हिसार रोड स्थित एक होटल में छापामारी की थी। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर उनके पास से 34 लाख 66 हजार रुपये बरामद किए थे। गिरफ्त में आए लोगों में से तीन सिरसा के और तीन पंजाब के रहने वाले हैं। पकड़ी गई राशि में से 23 लाख 76 हजार रुपये दो हजार के नये नोट निकले। आयकर विभाग की टीम ने सीआईए थाना पहुंचकर सारी राशि अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें