फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: केला स्टोर में गल्ले में रखे 3.25 लाख चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। रानियां रोड पर स्थित एक केला स्टोर में शुक्रवार देर रात्रि को सेंधमारी कर चोरों ने दुकान में गल्ले में रखे करीब सवा तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने सीसीटीवी पर अखबार की कटिंग लगाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार कश्मीरी लाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे काम काम खत्म हुआ था।
विज्ञापन


अगले दिन शनिवार सुबह करीब सवा तीन बजे उठने के बाद वह ऊपर से सीधा नीचे दुकान में आया। उस समय फतेहाबाद की गाड़ी थी, जिसमें लोड करवाना था। करीब 5 बजे दुकान पर काम करने वाले मुनीम आया और उसने हिसाब-किताब लिखने को कापियां निकाली। मुनीम ने ऑफिस में जाकर देखा कि कुर्सियों पर निशान और नोटों की मशीन नीचे गिरी पड़ी थी।

उसने उसे अंदर बुलाया और गल्ला व दराज खोलकर देखा तो कुछ नहीं था। दुकानदार के बेटे जितेंद्र सरदाना ने बताया कि दुकान के बाहर लगे कैमरों में कुछ नहीं दिखा और अंदर वालों में फुटेज आई है। सीसीटीवी फुटेज में सिर्फ चोर की आंखें ही दिख रही हैं। चेहरा नहीं दिख रहा। जितेंद्र ने बताया कि उनका केला स्टोर है और केला बेचने का वह काम करते हैं।
विज्ञापन


उनके यहां पर बाहर से केला आता है और गाड़ियां गोदाम में खाली होती हैं। उन्हें शक है कि उनमें से भी कोई व्यक्ति चोर हो सकता है। रात को केले बिक्री का करीब 40 से 50 हजार रुपये कलेक्शन कैश था। करीब 2.60 लाख पहले के रखे हुए थे। करीब सवा तीन लाख रुपये चोरी हो गए। सभी नए-नए नोटों की गड्डी थी। उनको पार्टी में जाना था, उसके लिए संभालकर रखे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें