फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के आश्वासन पर डिंग अनाज मंडी और मार्केट कमेटी का खोला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सरसों का भुगतान ना होने से नाराज ताजिया गांव के किसानों ने शुक्रवार को डिंग अनाज मंडी और मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। कर्जा निपटारा कमेटी के अध्यक्ष एंव किसान नेता करण चाडीवाल व रामदत्त पूनिया की अध्यक्षता में किसान धरने पर बैठ गए। धरना सुबह 11 बजे शुरू हुआ और करीब चार घंटे तक चला। इसकी सूचना पाकर मार्केट कमेटी के अधिकारी और जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। किसानों को उनकी बिकी हुई सरसों का भुगतान मंगलवार तक कर देने का आश्वासन देकर दोपहर तीन बजे ताला खुलवाया।
विज्ञापन

किसान नेता करण चाडीवाल ने बताया कि ताजिया के करीब 200 किसानों ने 22 अप्रैल को अपनी सरसों डिंग की अनाजमंडी में बेची थी। आज तक उनकी सरसों का भुगतान नहीं किया गया। शुक्रवार सुबह इस मामले को लेकर किसानों ने डिंग की मार्केट कमेटी में पहुंचकर अधिकारियों से इस संबंध में बात की। लेकिन अधिकारियों ने किसानों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके चलते किसानों ने 11 बजे अनाजमंडी को ताला लगाकर उसके गेट के सामने धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे बाद किसानों ने मार्केट कमेटी के गेट पर भी तालाबंदी कर दी और प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना पाकर मार्केट कमेटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे व किसानों को मंगलवार तक भुगतान कर दिए जाने का आश्वासन दिया। करीब तीन बजे किसानों ने ताला खोलकर धरने को समाप्त कर दिया। इस मौके पर करण चाडीवाल, रामदत्त पूनिया, सुधीर कूकणा, राजेंद्र खीचड़, राजेंद्र नेहरा सहित ताजिया गांव के कई किसान मौजूद थे।
विज्ञापन

कोट्स
सरसों की खरीद की पेमेंट खरीद एजेंसियों ने करनी थी। खरीद एजेंसियों ने आश्वासन दिया है कि वे सोमवार तक पेमेंट करवा देंगे।
मनोज दहिया, सचिव मार्केट कमेटी डिंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें