फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों ने जताया रोष, कहा नहीं मिल रहा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों ने जताया रोष, कहा नहीं मिल रहा कार्य
विज्ञापन

ओढां। गांव लकडांवाली के 35 मनरेगा मजदूर कार्य की मांग को लेकर खंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें गांव में मनरेगा के तहत कार्य नहीं मिल रहा। कार्य के लिए वे पिछले तीन दिनों से गांव के जल घर में जा रहे हैं। लेकिन वहां पर कोई कार्य नहीं चलाया जा रहा। मजदूरों ने मनरेगा अधिकारी अनामिका से मांग करते हुए कहा कि उन्हें कार्य दिलवाकर उनकी जॉब कार्ड में हाजरी लगवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गांव के जल घर में सफाई के लिए मनरेगा के तहत कार्य आए हुए तीन दिन हो गए हैं। जिसके लिए मुनादी भी करवाई जा चुकी है। मजदूरों ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से कार्य को लेकर जल घर में जाते हैं। लेकिन वहां पर कार्य नहीं चलाया जाता। जिसके चलते वे पूरा दिन खाली बैठकर वापिस आ जाते हैं। वहीं मजदूरों ने अवगत करवाया कि गांव में मनरेगा के तहत कार्य करवाने के लिए दो मेट रखे गए हैं जिनकी आपसी खींचतान की वजह से कार्य प्रभावित हो रहा है। मजदूरों की सुनने के बाद अधिकारी ने कहा कि उनकी जो भी समस्या है वो सरपंच से मिलकर हल करवा दी जाएगी। मनरेगा अधिकारी ने मजदूरों की जॉब कार्ड में हाजरी संबंधी शिकायत पर कहा कि हाजरी लगाना रोजगार सहायक का कार्य होता है। सहायक न होने के चलते ये समस्या उत्पन्न हुई है। लेकिन एक व्यक्ति को इसकी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर इसी मेट से कोई परेशानी है तो इसके लिए लिखित में शिकायत दें। वहीं सूचना के बाद ग्राम सरपंच कुलविन्द्र सिंह भी कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने मजदूरों को समझाते हुए कहा कि विभागीय नियमानुसार मजदूरों को कार्य दिया जाएगा। जिसके बाद सभी मजदूर संतुष्ट होकर लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें