फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष चौक पर 3 जून को होगा पुलिस का राहगीरी कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष चौक पर आज को होगा पुलिस का राहगीरी कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। जिला पुलिस की ओर से 3 जून रविवार सुबह 5 से 8 बजे तक सुभाष चौक पर राहगीरी कार्यक्रम करवाया जाएगा, जिसमें जिला के विभिन्न स्कूलों, कॉलेज के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर की अध्यक्षता में हो रहे इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को नशा व कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। जिला के विभिन्न क्लबों, युवा क्लबों, कॉलेजों व स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतिया देंगे। जिला की यातायात पुलिस व आरएसओ की ओर से यातायात नियमों से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे, जबकि महिला पुलिस महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करेंगी। पुलिस व जनता के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर आमजन से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें