सिरसा। पुलिस ने बुधवार को जगदेव सिंह चौक के पास एक गाड़ी से करीब 3 लाख 7 हजार नशीली गोलियां बरामद कीं। बरामद गोलियों की कीमत 25 लाख रुपये है। पुलिस ने गाड़ी चालक भरत को हिरासत में ले लिया है, जो सिरसा का रहने वाला है।
पुलिस की स्पेशल टीम बुधवार को जगदेव सिंह चौक पर मौजूद थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से ये गोलियां और कैप्सूल मिले। आरोपी चालक से गहन पूछताछ की जा रही है। इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस गुरुवार को इस मामले में बड़ा खुलासा करेगी।