फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रैक्टर व पिकअप की भिड़ंत में राजस्थान के तीन व्यक्ति घायल

Fri, 03 Apr 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-26
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। गांव दड़बा कलां के समीप सिरसा-भादरा रोड पर वीरवार अलसुबह लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर ट्राॅली और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक व ट्रैक्टर चालक सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दड़बा कलां में भर्ती करवाया। यहां से उन्हें सिरसा रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, हनुमानगढ़ जिले के गांव रामसरा से ट्रैक्टर चालक सिरसा में लकड़ी लेकर जा रहा था। सिरसा से हनुमानगढ़ जिले के गांव रामगढि़या निवासी पिकअप चालक सिरसा से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही दोनों दड़बा कलां गांव के समीप पहुंचे पिकअप व ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ट्रैक्टर व पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई। सोनू, राकेश गांव रामगढिय़ा तथा राम सिंह गांव रामसरा राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें