डबवाली में 16.860 ग्राम हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 16.860 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर और एक मुख्य सप्लायर शामिल है।
पुलिस प्रवक्ता आनंद के अनुसार, सीआईए कालांवाली दल ने गांव तारुआना से हरदीप सिंह को 10.360 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। एएनसी डबवाली दल ने गांव खुईयां मलकाना में जसपाल सिंह और सुखचैन सिंह को काबू किया।
विज्ञापन
उनके पास से 6.500 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। दोनों मामलों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। गोरीवाला चौकी पुलिस ने हेरोइन तस्करी के वांछित मुख्य सप्लायर अजय को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।
अजय एक पुराने मामले में वांछित था जिसमें 14 सितंबर को गोरा को 6.860 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। न्यायालय के आदेश पर अजय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।