फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्टार्टर व केबल चोरी के नौ मामलों का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Thu, 28 May 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरीशुदा मोटर व तांबे के तार बरामद
विज्ञापन

एक आरोपी पर लूट व डकैती के दो प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। खेतों से मोटर व केबल चोरी की 9 वारदात को पर्दाफाश करते पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरजीत सिंह, लखविंदर सिंह व पाला हैं। प्रभारी स्पेशल स्टाफ/एवीटी स्टाफ उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने उनके कब्जे से चोरी की दो ट्यूबवेल मोटर व तांबे के तार बरामद किए हैं।



उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 10 जनवरी को गांव चौटाला में एक खेत से सोलर मोटर स्टार्टर चोरी हो जाने के संबंध में थाना सदर डबवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। स्पेशल स्टाफ/एवीटी टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। टीम की निगरानी से उन्हें काबू करने में सफलता प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में गुरजीत सिंह, लखविंदर सिंह व पाला निवासी चोटाला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की ट्यूबवेल मोटर व तांबे के तार बरामद किए गए हैं। आरोपी पाला के खिलाफ लूट व डकैती के संबंध में दो प्राथमिकी थाना सदर डबवाली में पहले से दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें