फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जसवंत सिंह मर्डर केस में मुख्य आरोपी सहित 3 लोग गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। गांव खोखर में गत 15 सितंबर को हुए जसवंत सिंह हत्याकांड में कालांवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन और आरोपियों को काबू किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी गुरजंट सिंह निवासी कमालू, जिला श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जसवंत के जीजा मुख्य आरोपी गुरजंट सिंह के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद किया गया है। कालांवाली पुलिस ने आरोपी गुरजंट सिंह को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा, कालांवाली पुलिस ने दो और अन्य आरोपियों को भी काबू किया है।
उन्हे सोमवार को न्यायिक अदालत में पेश किया जाएगा। कालांवाली पुलिस इससे पहले जसवंत के पिता जलविंद्र सिंह, मां बिंदर कौर और बहन गुरजिंद्र कौर गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें