फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में धान खरीद का आंकड़ा 2.91 लाख मीट्रिक टन पार

Fri, 06 Nov 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- कालांवाली मंडी खरीद में सबसे आगे, अब तक 66,221 मीट्रिक टन धान खरीदा
विज्ञापन

- मंडियों से 2 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की उठान

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले की अनाज मंडियों में धान खरीद का सिलसिला जारी है। खरीद एजेंसियों ने अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 2,91,789 मीट्रिक टन धान खरीदा है। मंडियों से 2,00,213 मीट्रिक टन धान की उठान भी हो चुकी है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 37,971 किसान इस खरीद प्रक्रिया से लाभान्वित हुए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 90,563 मीट्रिक टन धान खरीदा है। हैफेड ने 1,40,390 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 60,836 मीट्रिक टन धान खरीदा है। तीनों एजेंसियां खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चला रही हैं। कालांवाली अनाज मंडी जिले में खरीद के मामले में पहले स्थान पर है। यहां अब तक 66,221 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज हुई है।
खरीद में अग्रणी मंडियां
कालांवाली मंडी में सर्वाधिक 66,221 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। डबवाली मंडी 48,161 मीट्रिक टन खरीद के साथ दूसरे स्थान पर है। सिरसा मंडी में 21,170 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। रोड़ी में 14,370 मीट्रिक टन और अबूबशहर में 13,196 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। ऐलनाबाद, रानियां और देसूजोधा मंडियों में भी खरीद जारी है।
विज्ञापन

37,971 किसानों को मिला लाभ
कुल 37,971 किसानों को धान खरीद का लाभ मिला है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 10,500 किसानों से धान खरीदा है। हैफेड ने 21,297 किसानों से धान की खरीद की है। हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से 6,174 किसानों को लाभ हुआ। एजेंसियां उठान प्रक्रिया पर भी ध्यान दे रही हैं ताकि किसानों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें