फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर में दोगुनी क्षमता के 27 नए ट्रांसफार्मर लगाए, 40 और लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव बेगू स्थित 132 केवी बिजली घर में मंगलवार को बिजली निगम के एसई राजेंद्र सभरवाल ने खुला दरबार लगाया। इस मौके पर आसपास गांवों के सैकड़ों ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। एसई राजेंद्र सभरवाल ने 25 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद सभी एसडीओ को निर्देश दिए कि इलाके में ओवरलोडिंग की पूरी रिपोर्ट दी जाए।
विज्ञापन


एसई राजेंद्र सभरवाल ने बताया कि शहर में 27 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। ये ट्रांसफार्मर दोगुनी क्षमता के हैं। जल्द ही शहर में 40 नए ट्रांसफार्मर और लगाए जाएंगे। इसके बाद लोड के कारण फ्यूज उड़ने की समस्या समाप्त हो जाएगी। एसई ने कहा कि जिला के तीन एक्सईएन को रूरल एरिया के लिए 50-50 करोड़ के टेंडर करवा दिए हैं।

इस राशि से जितने भी फीडर हैं उन्हें नया रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह बिजली निगम की ओर से खुला दरबार लगाया जाएगा। अगले सप्ताह माधोसिंघाना में इसका आयोजन होगा। एसई राजेंद्र सभरवाल ने कहा कि मेरे लिए जनता पहले है। जनता को बिजली से संबंधित किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, यही प्राथमिकता है।
विज्ञापन


इस मौके पर ग्रामीणों ने एसई से कहा कि जब भी खुला दरबार लगाया जाए तो गांव में इसकी मुनादी कराई जाए ताकि ग्रामीणों को इसके बारे में सूचना मिल सके। अधिकांश ग्रामीणों के पास खुले दरबार की सूचना नहीं होती।







एसडीओ को दिए निर्देश

एसई राजेंद्र सभरवाल को ग्रामीणों की बात वाजिब लगी और उन्हें एसडीओ को निर्देश दिए कि खुले दरबार के बारे में समाचार पत्रों व मुनादी के द्वारा गांवों ग्रामीणों को सूचना दी जाए ताकि वे दरबार में पहुंचकर बिजली संबंधित अपनी समस्याएं रख सकें। उन्होंने कहा कि खुले दरबार में अधिकांश शिकायतों का निपटारा मौके पर ही कर दिया जाता है। इस मौके पर सभी एसडीओ व जेई सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें