फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी की रोकथाम के लिए पहुंची वैक्सीन की 26100 डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। लंपी पॉक्स की रोकथाम के लिए जिला पशुपालन विभाग के पास बुधवार को वैक्सीन की 26100 डोज पहुंच चुकी है। वीरवार से स्वस्थ पशुओं को वैक्सीन की डोज देनी शुरू की जाएगी। वैक्सीन की शुरूआत उसी क्षेत्र में पहले की जाएगी, जहां इस वायरस का प्रभाव नहीं है। जिले में अब तक लंपी से 3899 पशु संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 3198 स्वस्थ हो गए हैं। इसके अलावा 67 पशुओं की मौत भी हो चुकी है। बुधवार को पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. विद्यासागर बांसल के नेतृत्व में विभागीय टीम जिला के रामपुरा बिश्नोईया की गोशाला, मिलक पुरा गांव, किंगरे व डबवाली स्थित श्री गोशाला का दौरा किया। यहां काफी पशु लंपी से संक्रमित पाए गए। टीम ने गोशाला प्रबंधकों व ग्रामीणों को बचाव से संबंधित जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें