फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : वंचित विद्यार्थियों को फीस भरने का मिला मौका, आज अंतिम अवसर

विज्ञापन
दाखिला को लेकर नेशनल कालेज के सूचना पट्ट पर विभागीय जानकारी पढ़ती छात्राएं। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। पहली मेरिट सूची में नाम आने के बावजूद समय पर फीस जमा न करवा पाने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब विद्यार्थी 18 अगस्त को शाम 5 बजे तक फीस जमा करवा पाएंगे। 19 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने नए आदेश बुधवार को आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग ओर से 12 अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। इसमें प्रदेश भर के कॉलेजों में यूजी कोर्स में दाखिला के लिए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। पहली मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने का मौका 16 अगस्त तक था, लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी ऐसे रह गए, जो समय पर फीस जमा नहीं करवा पाए। बुधवार को उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यार्थियों के लिए राहत दी। विभाग ने बुधवार शाम को पत्र जारी किया। जारी आदेश में कहा गया है कि पहली मेरिट सूची के विद्यार्थी अब 18 अगस्त शाम 5 बजे तक फीस जमा करवा सकते हैं।
------------------
कल जारी होगी दूसरी सूची
कॉलेजों में यूजी कोर्स के तहत अब दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहली सूची में आए जो विद्यार्थी 18 अगस्त तक भी फीस जमा नहीं करवाएंगे, उनके स्थान पर भी खाली सीटों पर नए विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। 19 अगस्त को जारी होने वाली सूची में शामिल विद्यार्थियों को आगे फीस भरने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

राजकीय नेशनल कॉलेज में चल रहे दाखिले
राजकीय नेशनल कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। अभी तक बीए में 611, बीकॉम में 113, बीएससी नॉन मेडिकल में 112, बीएससी मेडिकल में 24, इकोनॉमिक्स ऑनर्स में 14 और बीए इवनिंग में 6 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
बीए में 312 विद्यार्थियों ने जमा करवाई फीस
राजकीय महिला कॉलेज में भी छात्राएं दाखिले के लिए पहुंच रही हैं। कॉलेज के लिपिक ललित कुमार ने बताया कि अभी तक कॉलेज में बीए में दाखिले के लिए 312, बीकॉम में 90, बीएससी नॉन मेडिकल में 35, बीएससी मेडिकल में 17 छात्राओं ने फीस जमा करवाई है।
फीस जमा करवाने का मिला है मौका : डॉ. विवेक गोयल
पहली सूची में से जो विद्यार्थी निर्धारित समय अवधि में फीस जमा नहीं करवा पाए थे, उन्हें एक मौका और दिया गया है। अब उच्चतर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि 18 अगस्त शाम 5 बजे तक वे फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 19 अगस्त को जारी की जाएगी। - डॉ. विवेक गोयल, नोडल ऑफिसर, राजकीय नेशनल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें