फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खत्म हुआ 26 साल का इंतजार, 9.50 लाख से बनेगी गली

Sun, 31 Aug 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। गांव ओढां में स्थित बिलासपुर ढाणी की गली की पुरानी समस्या का ग्राम पंचायत ने समाधान किया है। ग्राम सरपंच संदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर पक्की गली के निर्माण का कार्य शुरू करवाया। बिलासपुर ढाणी के लोगों ने ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया है। मनरेगा योजना के तहत बनने वाली इस गली पर करीब 9 लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि सुखपाल सिंह ने बताया कि ये गली करीब 800 फीट लंबी व 22 फीट चौड़ी होगी जोकि बिलासपुर ढाणी में महावीर गोदारा के घर से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 तक परशुराम धर्मशाला तक बनाई जाएगी। गली का कार्य शुरू करवा दिया गया है।
ग्रामीण सुंदर लाल, महावीर सिंह व रोहित कुमार आदि ने बताया कि वे यहां करीब 26 वर्षाें से रह रहे हैं। तब से लेकर ये गली कच्ची है। इससे उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। बारिश के समय में तो स्थिति और भी खराब हो जाती थी। राजनेताओं और अधिकारियों के सामने गली पक्का करने की मांग रखी पर समस्या का समाधान नहीं किया। उन्होंने पक्की गली का कार्य शुरू होने पर ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें