जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमित 26 नए मरीज मिले हैं। वहीं 67 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4155 पहुंच गया है।
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम आई रिपोर्ट में 26 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें एक वाल्मीकि चौक, एक बेगू, तीन हुडा सेक्टर 20, एक कंगनपुर रोड, एक हिसार रोड, एक ऐलनाबाद, एक जीवन नगर, एक कालांवाली, दो डबवाली, एक कालांवाली, एक दिल्ली पुल, एक ओढ़ा, एक खेरेकां, एक कोर्ट कॉलोनी, दो भादरा बाजार, एक खारियां, एक बचैर, एक भारत नगर, एक हारनी खुर्द, एक रानियां, एक सी ब्लॉक और एक आरएसडी कॉलोनी से शामिल हैं। वहीं विभागीय टीमों ने मौके पर जाकर मोर्चा संभाल लिया है। जिले में अभी तक 4155 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं वीरवार को जिले 67 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अभी तक 3649 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।