सिरसा। एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार आमजन की शिकायतें सुनते हुए। सूचना विभाग
- फोटो : 1
सिरसा। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को सिरसा, डबवाली और ऐलनाबाद में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं। संबंधित उपमंडल अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने के निर्देश दिए।
सिरसा में एसडीएम राजेंद्र कुमार, डबवाली में एसडीएम योगेश दिलहोर और ऐलनाबाद में एसडीएम अदिति सिंघानिया ने शिकायतें सुनीं। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। नागरिक इनमें अपनी शिकायतें रख सकते हैं।
योगेश दिलहोर ने अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने तथा लापरवाही से बचने के निर्देश दिए। वहीं, अदिति सिंघानिया ने शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायतों पर हुई कार्रवाई और समाधान की स्थिति से अवगत करवाने पर जोर दिया।